Sahaswan Crime: 57 दिन पूर्व दिनदहाड़े मारपीट कर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पीड़ित युवक के पुत्र ने अज्ञात युवक के विरुद्ध कराया था मामला दर्ज
सहसवान। थाना कोतवाली सहसवान पुलिस ने 57 दिन पूर्व दिन-दहाड़े एक युवक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
ज्ञात रहे थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदतपुर निवासी योगेश पुत्र आराम सिंह ने 20 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली सहसवान में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसके पिता अमर सिंह के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने गाली गलौज करते हुए दिन-दहाड़े मारपीट कर जानलेवा हमला किया है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं पुलिस ने योगेश के प्रार्थना पत्र पर अज्ञात युवक के विरुद्ध अपराध संख्या 485 मैं मुकदमा दर्ज कर घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज कर चिकित्सीय परीक्षण कराया।
मामले की जांच उपनिरीक्षक जावेद अली को दी गई जावेद अली ने घटना की विवेचना के बाद अमर सिंह के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने वाले प्रकाश में आए रोहित पुत्र ख्याली राम को नगर के मोहल्ला शहवाजपुर यात्री स्टैंड के निकट दोपहर में उसे समय गिरफ्तार कर लिया जब वह कहीं भागने की तैयारी कर रहा था।घटना के विवेचक ने धारा 109 का इजाफा करते हुए अभियुक्त रोहित को जिला जेल भेज दिया।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

