अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan Crime: दबंगई: खड़ी फसल उजाड़ने का विरोध करने पर महिला व बटाईदार को पीटा, दी जान से मारने की धमकी

On: November 17, 2026 7:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan Crime: दबंगई: खड़ी फसल उजाड़ने का विरोध करने पर महिला व बटाईदार को पीटा, दी जान से मारने की धमकी

पीड़ित महिला ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जाने के लिए पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र

सहसवान। नगर के मोहल्ला अकबराबाद निवासी संतोष रानी पत्नी गंगा सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम भमरोलिया के रकबे में स्थित भूमि कि उसने कुछ दिन पूर्व राजस्व टीम से पैमाइश कराई थी पैमाइश के उपरांत उसने लेहटा की फसल बटाईदार ग्राम के ही देवी सिंह पुत्र शंकर को करने के लिए दे दी बटाईदार ने उसे जानकारी दी की ग्राम के ही सत्यवीर सुनील अनिल पुत्रगण ओमपाल ने लेहटा की फसल एकराय होकर पलट दी है मैं तत्काल खेत पर पहुंची तो देखा उपरोक्त लोगों से उसने ऐसा न करने को कहा तो उपरोक्त ने उसके साथ गाली-गलौज मारपीट कर धमकी दी कि अगर दोबारा खेत पर दिखाई दे गई तो जान से मार देंगे।
पीड़ित संतोष रानी ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करते हुए जानमाल सुरक्षा की गुहार लगाई है।
प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह ने बताया संतोष रानी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है मामले की जांच की जा रही है जांच उपरांत कार्यवाही की जाएगी।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment