Zarifnagar News: शादी के 30 साल बाद पति ने पत्नी का किया ,परित्याग पति चला गया अज्ञातवास
परिजनों ने मारपीट कर एक पुत्र को जबरन छीनकर विवाहिता को घर से धक्के देकर बाहर निकाला
पीड़िता ने सास,ससुर,देवर सहित चार लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज
सहसवान। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम सेरई उर्फ विजय गढ़ी निवासिनी पीड़िता साधना पत्नी राजेश शर्मा ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी राजेश शर्मा से 30 वर्ष पूर्व हुई थी उसके पांच छोटे बच्चे हैं आखरी बच्चे के उपरांत उसका पति राजेश शर्मा उसे परत्याग कर कहीं अज्ञातवास को चला गया वह अपनी सास कुसमा देवी पत्नी बृज नारायण शर्मा प्रवेश पुत्र विजय नारायण शर्मा बृज नारायण शर्मा ससुर पुत्र यात्रा छोटेलाल पुत्र वासुदेव के साथ वह अपने बच्चों को लेकर पालन पोषण करने लगी।
कुछ समय के उपरांत वर्ष 2023 दिनांक 1 नवंबर को उसके देवर प्रवेश शर्मा उसके कमरे में रात 11:00 बजे के लगभग प्रवेश कर गया तथा गलत निगाह से उसे देखने लगा जब उसने विरोध किया और मामले की जानकारी अन्य परिजनों को दी तो परिजनों ने प्रवेश शर्मा का ही पक्ष लेते हुए घर से निकल जाने को कहा।प्रार्थिनी जैसे तैसे अपना समय काटती रही और उपरोक्त लोग एकराय होकर उसका शारीरिक मानसिक आर्थिक उत्पीड़न करते रहे प्रार्थिनी को उपरोक्त लोगों ने घर से धक्के देकर बाहर कर दिया तो वह अपने पिता के घर आकर रहने लगी।
पत्र में बताया की 9 नवंबर को उपरोक्त लोग उसके घर पर आए तथा गाली गलौज मारपीट करने लगे तो उसके परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की तथा जान से मार देने की धमकी देकर आरोपी भाग गए।
पीड़ित साधना के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा घायल साधना का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां भेजकर चिकित्सीय परीक्षण कराया है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

