Budaun News: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के द्वितीय दिवस पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई
30 स्कूली वाहनों की जांच, 02 के चालान; इंटरसेप्टर से ओवरस्पीडिंग एवं स्टंट ड्राइविंग के 104 चालान
बदायूं। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत जनपद बदायूं में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु परिवहन विभाग द्वारा द्वितीय दिवस पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

परिवहन विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा अपने वाहनों के समस्त आवश्यक प्रपत्र अद्यतन रखें।स्कूली वाहन संचालक बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें।परिवहन विभाग, जनपद बदायूं रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

