अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव* ‘मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र का है

On: August 11, 2025 7:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव*

‘मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र का है,

“एसएसपी भी मौके पर पहुंचे”

‘मृतक के परिजनों से भी की बातचीत,

बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरा में एक युवक व किशोरी के शव पेड़ से लटके मिले। सुबह जब गांव वालों ने शव पेड़ से लटके देखे तो पूरे गांव में हलचल मच गई। सूचना पर एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और परिवार वालों से बात की। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया है।

सोमवार को गांव के बाहरी तरफ पेड़ से एक युवक का शव फंदे पर पेड़ से लटका था। बिल्कुल उसके पास गांव की एक नाबालिग का शव भी झूल रहा था। युवक की शिनाख्त गांव के 22 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई। दो-दो लोगों के फांसी लगाए जाने की खबर जब गांव में फैली तो मौके पर लोगों का हजूम एकत्र हो गया। परिवार वालों समेत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को नीचे उतरवाया गया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था।

बताया जाता है कि अर्जुन की मां गीता का उसके पति से विवाद चल रहा था, ऐसे में वो पिछले लगभग 18 साल से बेटे को लेकर मायके में रह रही थी।

यहां अर्जुन का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव वालों के मुताबिक रविवार रात 12 बजे लड़की अपने घर से लापता हो गई। परिवार वाले उसे तलाशते हुए अर्जुन के मामा के घर पहुंचे और आरोप लगाया कि लड़की को अर्जुन ले गया है। रातभर परिजन दोनों को तलाशते रहे, जबकि सुबह उनके शव मिले हैं।

वर्जन….

एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि अब तक की छानबीन में पता चला है कि युवक व किशोरी के घर आमने-सामने थे और एक दूसरे को जानते थे। किशोरी रात 12 बजे से घर से लापता थी। किशोरी के परिवार वाले उसे ढूंढ रहे थे।

 

बॉक्स…

एक दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप

बदायूं। युवक और किशोरी के परिजन एक दूसरे पर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि एसएसपी का कहना है कि इसी आशंका के दृष्टिगत शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Haldwani से दिल्ली आ रही बस NH-9 पर पलटी, दर्दनाक हादसे में 12 यात्री घायल

ग्राम विकास,पंचायत अधिकारी समन्वय समिति द्धारा ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की

ग्राम,पंचा,अधि,ग्राम वि,अधि समन्वय समिति द्धारा प्रांतीय आवाहन पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया

वक्फ रजिस्ट्रेशन में आ रही तकनीकी खराबी नहीं हो पा रहे वक्फ संपत्ति के रजिस्ट्रेशन

Amroha news:पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांठ विधायक कमाल अख्तर ने मतदाता विशेष गहन पुननिरीक्षण (s i r) को लेकर एक विस्तृत समीक्षा बैठक हसनपुर मैरिज हॉल मैथिली गार्डन में की

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा,,,

Leave a Reply