दलित जाति के शिव भक्त द्वारा शिवलिंग पर जल चढ़ाए जाने का उच्च जाति के लोगों ने किया विरोध,
मारपीट गाली गलौज,
पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,

बदायूं: बदायूं जनपद के थाना मूसा झांग क्षेत्र के ग्राम उतरना निवासी माया देवी पत्नी बनवारी लाल ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र बताया कि उसका पत्र रिंकू गंगा स्नान करने तथा वहां से गंगा स्नान कर जल लेकर ग्राम पापड़ में भगवान शिवलिंग पर जल चढ़ाया जो ग्राम के ही धर्म सिंह, गूँगा, गोविंद चिरौंजी पुत्रगण बाबू कश्यप को यह बात बुरी लगी और उन्होंने रिंकू को गाली गलौज करते हुए कहा की तूने भगवान शिव पर गंगाजल चढ़कर अपवित्र कर दिया और उसके साथ मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने चारों भाइयों के विरुद्ध मारपीट अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
,

