Badaun news
शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की जमकर की पिटाई,
पत्नी ने नशेड़ी पति सहित दो लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई,
बदायूं जनपद के थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम रतनपुर निवासी मुन्नी देवी पत्नी मुकेश ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह घर में रात के समय मौजूद थी कि इस समय उसका पति शराब के नशे में धुत होकर घर पर आया आते ही वह मेरे साथ गाली-गलौज करने लगा मैंने विरोध किया तो उसने ज्ञानवती महिला के साथ जमकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा उसे जान से मार देने की धमकी दी पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी पति मुकेश तथा ज्ञानवती के विरुद्ध मामले की अपराध संख्या 130 धारा 115 बटे दो 352 317 / 2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा गंभीर रूप से घायल पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबियापुर भेजा है

