आगरा से कछला गंगा घाट पर बाइक द्वारा कावड़ लेने आए कावड़िया की बाइक हुई चोरी,
अज्ञात चोर के विरुद्ध कावड़िया ने मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
बदायूं जनपद के थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के अंतर्गत कछला गंगा घाट पर जनपद आगरा के सरस्वती विहार सेवला सराय सदर बाजार नगर निवासी कावड़िया सोनू झा पुत्र वासुदेव अपनी यामाहा एमटी 15 बाइक संख्या uphc 7511 मोटरसाइकिल से कछला गंगा घाट पर कावड़ भरने आया था जहां मध्य रात्रि 9:00 से 11:00 के मध्य कोई अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गया कबाडिया सोनू झा को जब मामले की जानकारी हुई तो वह थाना कोतवाली उझानी पहुंच और मामले की अज्ञात चोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

