युवती को मोबाइल पर भेजें अश्लील मैसेज, पीड़िता ने दो आरोपियों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं: बदायूं जनपद के थाना इस्लामनगर कस्बे की निवासी एक पीड़िता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके मोबाइल पर ग्राम वयोर कासिमाबाद निवासी अंकुर पुत्र दिनेश तथा मोहल्ला मटिया कस्बा इस्लाम नगर निवासी बिशनपाल उर्फ विक्की पुत्र कुमारपाल ने उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजें जिनके पढ़ने पर उसकी समझ में छवि खराब हो रही है।
पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामले की अपराध संख्या 190 धारा 79 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच उप निरीक्षक संजय गौड को सौंपी है।।

