कावड़ियों को जलपान की व्यवस्था कर रहे कार्यकर्ता को बाइक सवार ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से कार्यकर्ता घायल,
हालत नाजुक जिला चिकित्सालय रेफर,
भतीजे ने बाइक चालक के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं: जनपद बदायूं के थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लागंज निवासी कुलदीप अग्निहोत्री पुत्र सर्वेश अग्निहोत्री एडवोकेट ने थाना रानी पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके चाचा अवधेश कुमार पुत्र श्याम पाल बदायूं उझानी मार्ग पर हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी के निकट कावड़िया भक्त जनों को जलपान की व्यवस्था में लगे हुए थे की इसी बीच बाइक संख्या यूपी 24 पी 4184 बाइक सवार अचानक तेज गति से बाइक चलाता हुआ चाचा को टक्कर मारकर घायल कर गया चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी ले जाएगा जहां चिकित्सक ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया चाचा की हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें निजी चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी चाचा अवधेश कुमार का उपचार बरेली के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है!
भतीजे कुलदीप अग्निहोत्री के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 313 धारा 281, और 125 बी के अंतर्गत मामले की बाइक चालक के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है ।
Badaun news :- कावड़ियों को जलपान की व्यवस्था कर रहे कार्यकर्ता को बाइक सवार ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से कार्यकर्ता घायल,
On: July 30, 2025 8:04 AM

---Advertisement---
