अधिवक्ता ने नशेबाज पत्नी एवं उसके सहयोगी परिजनों से सुरक्षा की लगाई गुहार,
पत्नी सहित छ लोगों के विरुद्ध थाना सिविल लाइंस में कराया अपराध पंजीकृत,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एक अधिवक्ता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उसकी शादी 7 फरवरी वर्ष 2023 को बरेली जनपद के मोहल्ला नेकपुर गणेश नगर थाना सुभाष नगर के साथ श्रेया शर्मा पुत्री सर्वेश शर्मा के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी शादी के बाद से ही पत्नी का उसके प्रति व्यवहार आपत्तिजनक रहा वह अक्सर शराब एवं नशीली पदार्थ का सेवन करती है देर रात तक घर से बाहर रहती थी जिसका उसने विरोध किया तो वह उसके तथा परिजनों के साथ मारपीट गाली-गलौज करने लगी पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि उसकी पत्नी श्रेया शर्मा 12 जुलाई वर्ष 2024 को मेरे घर से₹500000 की नकदी तथा लाखों रुपए के जेवर चोरी करके ले गई जिसके उसके पास सभी साक्ष्य मौजूद हैं। प्रार्थी जब भी विरोध करता है तो वह उसे जान से मार देने की धमकी देती है उसमें उसके परिवार के उसके पिता सर्वेश शर्मा ,अखिलेश शर्मा पुत्र सर्वेश शर्मा, अमित उपाध्याय, वीरेश शर्मा (उसका मामा) शिव कुमार उर्फ नन्हे निवासीगढ़ मोहल्ला नेकपुर गणेश नगर थाना सुभाष नगर जनपद बरेली उसका साथ देते हैं तथा उनका व्यवहार भी उसके तथा उसके परिवार के आपत्तिजनक एवं
असमाजिक रहा है जिससे उसे अपनी जान का खतरा है उसकी पत्नी श्रेया शर्मा तथा उसके परिजन उसकी तथा उसके परिवार जनों की कभी भी हत्या तथा कोई बड़ा हादसा कर सकते हैं इसलिए उपरोक्त लोगों के विरुद्ध प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर मेरी सुरक्षा के बंदोबस्त किए जाएं। अगर ऐसा नहीं किया गया तो उपरोक्त लोग कभी भी मेरी हत्या कर सकते हैं मुझे उपरोक्त लोगों से हत्या की पूर्ण आशंका है।
पीड़ित अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने पत्नी श्रेया शर्मा तथा उसके छह परिजनों के विरुद्ध अपराध संख्या 335 धारा 323 506 में अपराध पंजीकृत कर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी।

