अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सरकार हर भारतीय की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध : Shahnawaz Hussain

On: June 20, 2025 11:22 AM
Follow Us:
Shahnawaz Hussain
---Advertisement---

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद Shahnawaz Hussain ने ईरान में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए केंद्र द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंधु’ पर गुरुवार को कहा कि भारत सरकार अपने हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने मुख्य विपक्षी दल को पाकिस्तान के एजेंडे की कार्बन कॉपी बताया। सैयद Shahnawaz Hussain ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, “जब भी भारतीय नागरिकों को विदेश में किसी संकट का सामना करना पड़ा है, मोदी सरकार ने हमेशा सक्रियता से जवाब दिया है।

‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत 110 से ज्यादा लोगों को निकाला जा चुका है और आगे भी निकाला जाएगा। भारत सरकार हर भारतीय की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे वे कहीं भी हों।”

कांग्रेस पार्टी द्वारा पाकिस्तान का नैरेटिव चलाने के आरोप पर Shahnawaz Hussain ने कहा, “कांग्रेस हर सवाल उठाती है जो पाकिस्तान उठाता है, यह पाकिस्तान के एजेंडे की कार्बन कॉपी बन गई है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी बड़ी पार्टी देश की चिंताओं पर पाकिस्तान के नैरेटिव को प्राथमिकता देती है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को क्या हो गया है? यह पाकिस्तान जैसा ही नैरेटिव और प्रोपेगैंडा फैलाती है।”

Shahnawaz Hussain कांग्रेस हर सवाल उठाती है जो पाकिस्तान उठाता है, यह पाकिस्तान के एजेंडे की कार्बन कॉपी बन गई 

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर शाहनवाज हुसैन ने कहा, “प्रधानमंत्री बिहार जा रहे हैं और लोगों में काफी उत्साह है। सीवान में एक बड़ी रैली होने वाली है। जब भी प्रधानमंत्री बिहार आते हैं, राजद नेता बयान जारी करना शुरू कर देते हैं। प्रधानमंत्री राज्य के विकास को लेकर काफी चिंतित हैं। वह कभी खाली हाथ नहीं जाते, पिछली बार वह 87,000 करोड़ रुपए का पैकेज लेकर आए थे और एक एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply