अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

चीन ने दिखाया अपना रंग, Foreign Minister Wang Yi बोले- पाकिस्तान को हमारा पूरा समर्थन

On: May 11, 2025 6:55 AM
Follow Us:
Foreign Minister Wang Yi
---Advertisement---

नई दिल्ली। चीन के Foreign Minister Wang Yi ने कहा है कि उनका देश पाकिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और आजादी की रक्षा के लिए दृढ़ता से उसके समर्थन में खड़ा रहेगा। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि चीन के विदेश मंत्री ने यह टिप्पणी उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ टेलीफोनिक बातचीत के दौरान की।

The only Prime Minister to sign the note: Dr. Manmohan Singh

बातचीत के दौरान डार ने वांग यी को क्षेत्रीय स्थिति के ताजा हालात के बारे में जानकारी दी। बयान में कहा गया कि वांग ने पाकिस्तान के संयम की सराहना की। विदेश कार्यालय के अनुसार, वांग ने दोहराया कि चीन पाकिस्तान का हर तरह का रणनीतिक सहयोगी है और उसके समर्थन में अडिग रहेगा।

डोभाल से भी चीन Foreign Minister Wang Yi ने की बात

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर बनी सहमति और बाद में पाक की ओर से इसके उल्लंघन की सूचना के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने शनिवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से बातचीत की। पहलगाम आतंकी हमला होने के बाद यह भारत और चीन के बीच पहली उच्चस्तरीय वार्ता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!