अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

BPSC Re-Exam: बीपीएससी री-एग्जाम के लिए फिर से सड़क पर उतरे सैकड़ों छात्र

On: February 17, 2025 7:46 PM
Follow Us:
BPSC Re-Exam
---Advertisement---

BPSC Re-Exam : पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा (PT) को लेकर छात्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में सैकड़ों अभ्यर्थी सोमवार को एक बार फिर सड़कों पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया। इस आंदोलन को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले चर्चित शिक्षक खान सर का भी समर्थन मिला है।

BPSC ने Khan sir को भेजा लीगल नोटिस, 15 दिन के अंदर मांगा जवाब

BPSC Re-Exam कराने की मांग तेज

गर्दनीबाग धरना स्थल पर बड़ी संख्या में छात्रों ने जुटकर परीक्षा रद्द करने और दोबारा परीक्षा आयोजित कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि परीक्षा में अनियमितताओं के स्पष्ट प्रमाण हैं, और ऐसे में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पुनर्परीक्षा आवश्यक है।

BPSC Re-Exam

 

BPSC Re-Exam खान सर का मिला समर्थन

शिक्षक खान सर ने प्रदर्शनकारियों के समर्थन में कहा, “हम गलत नहीं मांग रहे, सिर्फ री-एग्जाम चाहते हैं। परीक्षा में धांधली हुई है और सरकार के हित में दोबारा परीक्षा कराना जरूरी है। अगर सरकार 2025 के चुनाव में नाराजगी से बचना चाहती है, तो अधिकारियों के दबाव में आए बिना सही फैसला ले। इस बार छात्र पूरी तैयारी के साथ आए हैं।”

 

 

गुरु रहमान भी BPSC Re-Exam आंदोलन में शामिल

छात्रों के इस प्रदर्शन को प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञ गुरु रहमान का भी समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि आज का दिन अहम है क्योंकि इस मुद्दे पर जल्द ही कोई फैसला होने की उम्मीद है। उन्होंने इसे “महाजुटान” करार दिया और बताया कि इस मामले की सुनवाई कोर्ट में भी होनी है।
सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी
बढ़ते प्रदर्शन और संभावित तनाव को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। पटना में BJP और JDU कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!