अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

sbi-cbo-recruitment-SBI में 2000 से ज्यादा वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

On: January 31, 2026 8:21 PM
Follow Us:
sbi-cbo-recruitment
---Advertisement---

sbi-cbo-recruitment-बैंक में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 18 फरवरी 2026 है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान से ऑर्गनाइजेशन में कुल 2050 पदों को भरा जाएगा।

योग्यता मानदंड
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री या सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा मान्यता प्राप्त कोई भी समकक्ष योग्यता होनी चाहिए, जिसमें इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (IDD) भी शामिल है।
मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन करने के योग्य होंगे।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू शामिल होंगे। ऑनलाइन टेस्ट में 120 अंकों के ऑब्जेक्टिव टेस्ट और 50 अंकों का डिस्क्रिप्टिव टेस्ट होगा। डिस्क्रिप्टिव टेस्ट ऑब्जेक्टिव टेस्ट खत्म होने के तुरंत बाद लिया जाएगा।

डिस्क्रिप्टिव टेस्ट की अवधि 30 मिनट होगी। यह इंग्लिश लैंग्वेज (लेटर राइटिंग और निबंध) का टेस्ट होगा जिसमें कुल 50 अंकों के लिए दो सवाल होंगे। इसमें कोई सेक्शनल क्वालिफाइंग मार्क्स नहीं होंगे। कुल मिलाकर न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स होंगे और न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स बैंक द्वारा तय किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल / EWS/ OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा। SC/ ST/ PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। पेमेंट डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी देकर किया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!