अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Madhya Pradesh : इंदौर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

On: February 4, 2025 9:30 PM
Follow Us:
Madhya Pradesh
---Advertisement---

इंदौर। Madhya Pradesh की व्यापारिक नगरी इंदौर के दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को घर भेज कर स्कूल खाली करा दिए। पुलिस ने भी दोनों स्कूल परिसरों की जांच की।

Madhya Pradesh: नशेड़ी युवती और दो साथियों ने ऑटो चालक से की लूट

 

 

 

 

 

Madhya Pradesh एनडीपीएस स्कूल और आईपीएस स्कूल के प्रबंधनों को धमकी भरा E-Mail

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के दो प्रमुख स्कूलों एनडीपीएस स्कूल और आईपीएस स्कूल के प्रबंधनों को धमकी भरा ईमेल आया, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। इस मेल के आधार पर एनडीपीए स्कूल प्रबंधन ने राजेंद्र नगर और आईपीएस स्कूल प्रबंधन ने तेजाजी नगर थाने की पुलिस को सूचना दी। परिजनों को फोन कर बच्चों को वापस ले जाने का भी संदेश भेजा गया। स्कूल प्रबंधन ने स्कूल को पूरी तरह खाली कराया और इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। तेजाजी नगर थाने के प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया है कि एनडीपीएस स्कूल के प्राचार्य ने सूचना दी थी कि उन्हें एक धमकी भरा ईमेल आया है, इस सूचना के आधार पर पुलिस दल भेज कर पूरे परिसर की जांच की गई। बसों की भी जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

 

Madhya Pradesh दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

प्रथम दृष्टया धमकी फर्जी लगती है। साइबर एक्सपर्ट ने बताया है कि यह फर्जी धमकी वाला ईमेल है। इसके सोर्स की जानकारी ली जा रही कि ईमेल कहां से आया है और इसके आईपी एड्रेस की जानकारी लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी। दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना के बाद इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के परिजन परेशान हो गए थे। यही कारण है कि दोनों ही स्कूलों में बड़ी तादाद में भीड़ हो गई थी। प्रारंभिक तौर पर यह धमकी फर्जी निकलने पर सभी ने राहत की सांस ली है। ज्ञात हो कि पूर्व में कई अन्य बड़े शहरों के स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल आ चुके हैं। उसके बाद से तमाम प्रमुख स्कूलों के प्रबंधन द्वारा खास एहतियात बरती जा रही है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!