अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिश्रोई महासभा के पूर्व प्रधान बुढ़िया पर 20 वर्षीय युवती से Rape का आरोप

On: January 25, 2025 5:56 PM
Follow Us:
Rape
---Advertisement---

हिसार: अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र बुढिय़ा पर 20 वर्षीय युवती से Rape करने के आरोप लगे हैं। बुढ़िया पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजन लाल के पुत्र पूर्व कुलदीप बिश्नोई के साथ विवादों के कारण सुर्खियों में आए थे। हिसार पुलिस ने उनके खिलाफ युवती से चंडीगढ़ व जयपुर में कई बार दुष्कर्म करने और विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि युवती ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती थी। उसके परिजन देवेंद्र बुढिय़ा से मिले तो उसने समाज की तरफ से मदद करने का आश्वासन देकर लड़की को आईलेट्स के कोर्स के बहाने चंडीगढ़ और जयपुर बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

अमरोहा: शादी से 25 दिन पहले युवती ने किया सुसाइड,शादी में बुलेट बाइक की जगह कार मांग रहा था मंगेतर

 

 

 

 

 

 

हिसार पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है और कहा कि पीडि़त युवती के अदालत में बयान दर्ज करवा दिए हैं और मेडिकल की प्रक्रिया जारी है। मामले की अभी जांच जारी है, इसलिए इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 342, 354, 354-डी, 376(2)(एन) व 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि वह विदेश जाना चाहती थी तो वर्ष 2022 में उसने अपने परिजनों से बात की। इसके बाद उसके पिता उसको महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बुढिय़ा के पास ले गए तो उन्होंने आश्वासन दिया कि वह बिश्नोई समाज के लोगों की पूरी मदद करता है और इस युवती की भी करेगा। उसने कहा कि वह युवती को ऑस्ट्रेलिया भिजवा देगा लेकिन उससे पहले चंडीगढ़ में आइलेट्स का कोर्स करना पड़ेगा।

चंडीगढ़ में होटल में किया Rape

इसके बाद फरवरी, 2024 में देवेंद्र बुढिय़ा ने उसको चंडीगढ़ बुला लिया और फिर होटल हयात में नशा करके उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाई। जब उसने विरोध किया तो कहा कि वह उसको वेश्यावृत्ति के केस में जेल में भिजवा देगा। उस दिन उसको काफी दर्द हो रहा था और खून भी निकल रहा था और उसने रात को भी उसको होटल में ही रखा। पीडि़ता ने बताया कि अगले दिन उसने चंडीगढ़ में एक इंस्टीट्यूट में आईलेट्स (आईईएलटीएस) का कोर्स करवाने के लिए उसका दाखिला करवा दिया। उस कोर्स में उसके पांच बैंड आए जबकि छह बैंड आने पर वह ऑस्ट्रेलिया जा सकती थी। इसके बाद वह वापस आदमपुर आ गई, लेकिन देवेंद्र बुढिय़ा अपने मोबाइल नंबर से उसके साथ वाट्सएप पर बात करता था।

जयपुर में फ्लैट में किया Rape

बाद में उसके पिता को कहकर उसको जून, 2024 में जयपुर बुला लिया और एक पीजी दिलवा दिया और आइलेट्स के लिए एक इंस्टीट्यूट में दाखिला करवा दिया। पीडि़ता ने बताया कि अगस्त, 2024 को देवेंद्र बुढिय़ा का पीए गौरव आया और उसको जयपुर में सिविल लाइन्स स्थित देवेंद्र बुढिय़ा के फ्लैट में ले गया जहां पर उसने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!