महाराष्ट्र के दूरदराज और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों विकास लाने के लिए राज्य सरकार पूरे सकारात्मक प्रयास करने में जुटी हुई है। इन प्रयासों की PM Modi ने गुरुवार को सराहना की है। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे प्रयासों की तारीफ की है।
यह घटना महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक करोड़ रुपये से अधिक के इनामी 11 नक्सलियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के बाद घटित हुई है। PM Modi ने स्थानीय लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस घटना से निश्चित रूप से ‘जीवन की सुगमता’ बढ़ेगी और क्षेत्र में और अधिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “मैं दूरदराज और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के प्रयासों की सराहना करता हूं। इससे निश्चित रूप से ‘जीवन की सुगमता’ बढ़ेगी और और भी अधिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। गढ़चिरौली और आसपास के क्षेत्रों के मेरे बहनों और भाइयों को विशेष बधाई!”
गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, PM Modi ने की महाराष्ट्र सरकार की सराहना
On: January 2, 2025 5:53 PM

---Advertisement---
