मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने केंद्र सरकार से मांग की है! कि स्वतंत्रता संग्राम में विभिन्न समाजों एवं वर्गों के योगदान का निष्पक्ष एवं व्यापक राष्ट्रीय सर्वे कराया जाए।
उनका कहना है, कि इस ऐतिहासिक अध्ययन के आधार पर सभी वर्गों के योगदान का सही मूल्यांकन देश के सामने आना चाहिए। सुरजीत सिंह ने कहा, कि स्वतंत्रता आंदोलन में प्रत्येक समाज और वर्ग ने अपने-अपने स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में सरकार को एक स्वतंत्र एवं पारदर्शी समिति गठित कर सभी समुदायों के योगदान का दस्तावेजीकरण करना चाहिए, ताकि इतिहास के अनदेखे पहलुओं को भी उचित स्थान मिल सके। उन्होंने कहा कि इस विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए और सभी वर्गों को न्यायपूर्ण एवं सम्मानजनक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

