अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News-नेपाल में बाढ़ से तबाही के बाद उत्तर प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट

On: August 26, 2026 7:53 PM
Follow Us:
UP News
---Advertisement---

UP News-नेपाल में अचानक आई बाढ़ से बड़ी तबाही आई है। बताया जा रहा है कि तिब्बत की ओर से अचानक आई बाढ़ ने रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। इस हादसे में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से ज्यादा लोग लापता हैं। तबाही के बाद राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। नेपाल में आई इस तबाही के बाद उत्तर प्रदेश में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीएम योगी ने महाराजगंज और कुशीनगर में प्रशासन को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

महाराजगंज और कुशीनगर में सतर्कता बढ़ाई गई

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती महाराजगंज और कुशीनगर जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में भीषण बाढ़ से हुई क्षति को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए महाराजगंज और कुशीनगर में स्थानीय प्रशासन को सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, यूपी में SDRF की टीम को पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज , कुशीनगर , गोरखपुर में अलर्ट कर दिया गया है। कुल अठारह टीम हैं और हर टीम में 28 लोग हैं।

नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका
नेपाल में बाढ़ के प्रभाव से महाराजगंज और कुशीनगर में गंडक एवं नारायणी नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी ने स्थानीय प्रशासन को नदियों के जलस्तर पर नजर रखते हुए पूरी सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने कहा है कि नेपाल में आई बाढ़ से हुई क्षति अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ से सभी के सकुशल रहने की प्रार्थना की है। सीएम योगी ने कहा- “नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई क्षति अत्यंत चिंताजनक है। भगवान पशुपतिनाथ से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना है।”

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से नेपाल में बाढ़ से प्रभावित उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए आवश्यक सूचना जारी की गई है। नेपाल में आई बाढ़/त्रासदी के कारण यदि कोई उत्तर प्रदेश का नागरिक वहां फंसा हुआ है या उसे किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो उसके परिजन तत्काल 1070 पर संपर्क करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply