अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कछला गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा, नहाते समय डूबने से दो चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत

On: June 27, 2026 7:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कछला गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा, नहाते समय डूबने से दो चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत

बदायूं।जनपद के थाना मुजरिया क्षेत्र की चौकी बगुला नगला के रहने वाले दो चचेरे-तहेरे भाइयों की कछला गंगा घाट पर नहाते समय डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार,दोनों युवक विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी थे ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य पूरा करने के बाद वे अपने साथियों के साथ कछला गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे।

नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एक युवक को बाहर निकाल लिया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।वहीं दूसरे युवक की तलाश के लिए गोताखोरों ने करीब चार घंटे तक लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसके बाद उसका शव बरामद किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply