समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
हसनपुर (अमरोहा):- डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया.
शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार, 5 सितंबर को कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी हसनपुर, करनपुर माफी में अध्यापक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड हसनपुर के शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी सोनू कुमार एवं ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर ने संयुक्त रूप से शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया। इस दौरान शिक्षकों के समर्पण, मेहनत और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम में कहा गया कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की मजबूत नींव हैं। उनके ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों का भविष्य संवरता है। सम्मानित शिक्षकों ने भी शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

