Amroha News-शिक्षक दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार अमरोहा में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम प्रेक्षा गृह गोरखपुर में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मा0 मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षकों के सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण देखा गया। उसके पश्चात अपर जिलाधिकारी श्रीमान धीरेन्द्र कुमार, श्रीमान अंबरीश सिंह परियोजना निदेशक
शतानंद शर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक जनपद अमरोहा डॉ मोनिका सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा शिक्षक को अपनी मान मर्यादा रखते हुए बच्चों की प्रति समर्पित रहना चाहिए और पूर्ण निष्ठा से अध्यापन कार्य करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रयास करना चाहिए। श्री शतानन्द शर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक पर न केवल बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी है बल्कि बच्चों को चरित्रवान संस्कारवान एवं विवेक और व्यक्तित्व को विकसित करना भी उत्तरदायित्व है। शिक्षक को पूर्ण संकल्प और निष्ठा के साथ विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास में अपना योगदान देना चाहिए। परियोजना निदेशक श्री अमरीश कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है शिक्षक जैसा आचरण व्यवहार करते है बच्चे भी वैसा ही सीखते है। शिक्षक का पद एवं स्थान गौरवमयी है। समाज उसी का अनुपालन करता है। इसलिए शिक्षक को अपनी गरिमा एवं मर्यादा को देखते हुए अपने आचार विचार उच्च रखने चाहिए।अपर जिलाधिकारी महोदय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वागींण विकास में शिक्षक की महती भूमिका है। जिसके लिए शिक्षक को पूर्ण समर्पण और निष्ठा की आवश्यकता है शिक्षकों को विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को तराश कर उसके अनुकूल उन्हें वातावरण उपलब्ध कराना चाहिए जिससे एक सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण हो सके। शिक्षक सम्मान समारोह में माध्यमिक शिक्षा के नौ सेवानिवृत प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को अंग वस्त्र भेंट कर एवं फूलमाला पहना कर सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा के 13 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार डॉ0 धर्म सिंह श्री पवन कुमार त्यागी श्री मनोज कुमार श्री सतवीर सिंह उपस्थित रहे।
इसी प्रकार के शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन विकासखंड स्तर रवि आयोजित किए गए जहां शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मदनपाल सिंह जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक ने किया।
Amroha News-विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया जनपद स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह
By Manoj Kumar
On: September 5, 2026 6:46 PM

---Advertisement---
