सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय को दी गई भावभीनी विदाई, एसएसपी अंकिता शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
बदायूं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में आज शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश उपाध्याय के जनपद कासगंज स्थानांतरण के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में एसएसपी ने श्री रजनीश उपाध्याय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य,उत्तम स्वास्थ्य एवं नवीन कार्यस्थल पर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ,जहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री रजनीश उपाध्याय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी






