अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हिंदू अल्पसंख्यक बांग्लादेश में नहीं आ रहे, “देशभक्ति” की वजह से: Chief Minister

On: January 2, 2025 11:33 AM
Follow Us:
---Advertisement---

गुवाहाटी । असम के Chief Minister हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि हाल के महीनों में बांग्लादेश से राज्य में आने वाले लोगों में ज्यादातर पड़ोसी देश के ‘‘बहुसंख्यक समुदाय’’ के लोग हैं, न कि वहां के अल्पसंख्यक हिंदू। उन्होंने दावा किया कि जो लोग अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे हैं, वे मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग के श्रमिक हैं, जो वहां संकट के बाद खराब स्थिति में हैं और वे उसी क्षेत्र में काम करने के लिए तमिलनाडु जाना चाहते हैं। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल द्रमुक की सरकार है।
Chief Minister ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘बांग्लादेश की स्थिति ने वहां के कपड़ा उद्योग को बर्बाद कर दिया है। वहां के बहुसंख्यक सीमा पार करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि वे तमिलनाडु के कपड़ा उद्योग में काम करने के लिए भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे हैं और ‘‘इन उद्योगों के मालिक उन्हें सस्ते श्रम के लिए आने को प्रोत्साहित कर रहे हैं।’’

 

 

 

 

 

Chief Minister  ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक अत्याचारों का सामना करने के बावजूद वहां से यहां आने का प्रयास नहीं कर रहे, संभवतः इसलिए क्योंकि वे ‘‘बहुत देशभक्त’’ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने (बांग्लादेशी हिंदुओं) बहुत परिपक्व तरीके से व्यवहार किया है और पिछले पांच महीने के दौरान कोई भी बांग्लादेशी हिंदू असम नहीं आया है।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पड़ोसी बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने में मदद के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!