अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कड़ाके की ठंड से ठ‍िठुरेगा यूपी, Lucknow समेत इन ज‍िलों में बार‍िश का अलर्ट

On: December 28, 2024 9:56 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Lucknow । उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे के बाद अब लोगों को बारिश का सामना भी करना पड़ रहा है। बीते शुक्रवार को यूपी के कई ज‍िलों में भयंकर बार‍िश हुई। कई जगहों पर तो ओले भी पड़े। इससे ठंड के साथ गलन भी बढ़ गई है। लोग अलाव का सहारा ल‍िए बैठे हैं। सुबह भी ठंड से सड़कों पर सन्‍नाटा देखने को म‍िला। आज यानी क‍ि शनिवार को भी उत्‍तर प्रदेश के कई ज‍िलों में मौसम व‍िभाग ने बार‍िश की संभावना जताई है। बार‍िश का स‍िलस‍िला नए साल तक जारी रहेगा। हालांक‍ि इसके बाद मौसम साफ होने की उम्‍मीद है। उत्‍तर प्रदेश में लगातार तापमान में ग‍िरावट दर्ज की जा रही है। इससे ठंड का एहसास ज्‍यादा हो रहा है। आइए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहने वाला है-
यूपी के मथुरा ज‍िले में सुबह से जोरदार बार‍िश हो रही है। वहीं मौसम व‍िभाग ने लखनऊ समेत यूपी के कई ज‍िलों में झमाझम बार‍िश की संभावना जताई है। शुक्रवार को नोएडा, मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद में जबरदस्‍त बार‍िश हुई थी। ठंडी हवाएं भी चल रही थीं ज‍िससे ठंड और भी ज्‍यादा बढ़ गई है।

 

 

 

 

 

ओले ग‍िरने के आसार
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवांए भी चलेंगी। साथ ही ओले गिरने के भी आसार हैं। आपको बता दें क‍ि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब के निचले क्षोभमंडल में बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से बार‍िश का स‍िलस‍िला जारी है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर 28 दिसंबर को Lucknow सहित कई इलाकों में बादल गरजने और हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति बनेगी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply