अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कराया सुनिश्चित..

On: December 25, 2024 11:22 AM
Follow Us:
---Advertisement---
जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कराया सुनिश्चित..
महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें
सदस्य राज्य महिला आयोग ने की जनसुनवाई, प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गाँधी विधालय,जिला कारागार का औचक किया निरीक्षण

बदायूँ।सदस्य राज्य महिला आयोग संगीता जैन द्धारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा महिलाओं की सुगमता के दृष्टिगत जनपद बदायूँ में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु महिला जनसुनवाई का आयोजन पी0डब्लू0डी गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित सहित कुल 07 शिकायती प्रार्थना पत्र जनसुवाई के अन्तर्गत प्राप्त हुये। जिसमें मा0 सदस्या द्वारा उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण व समस्याओं के समाधान किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये गये।

मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग संगीता जैन ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं।जन सुनवाई के उपरान्त मा0 सदस्य द्धारा प्राथमिक विद्यालय देहमी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मोंगर ब्लॉक सलारपुर बदायूँ का निरीक्षण करते हुए बालक व बालिकाओ से बातचीत करके विद्यालय का निरीक्षण किया गया जिसमें साफ सफाई सही पायी गयी तथा बच्चों से मिड डे मील के भोजन के बारे के पूछा गया। जहॉ पर समस्त व्यवस्था सामान्य पायी गयी तदोपरान्त  जिला कारगार बदायूँ में महिला बैरक में महिला बंदियों से वार्ता कर उनका हाल-चाल लिया गया|इस अवसर पर उपजिलाधिकारी न्यायिक नोडल अधिकारी कल्पना जायसवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला परियोजना अधिकारी विशेष शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टाप सेन्टर, जिला प्रोबेशन कार्यालय का समस्त स्टाप उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

हसनपुर में कोचिंग संस्थानों पर अग्निशमन विभाग का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में मिलीं गंभीर खामियां

Leave a Reply