अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

On: June 28, 2026 6:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा। जनपद के रहरा थाना क्षेत्र में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को बदायूं जनपद के थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम मचौना की मढ़ैया निवासी महावीर ने रहरा थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके बहनोई रामफल निवासी ग्राम पौरारा, थाना रहरा ने पारिवारिक विवाद के चलते उसकी बहन उर्मिला के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई।

तहरीर के आधार पर रहरा थाने में मुकदमा संख्या 157/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी हसनपुर पंकज कुमार त्यागी के पर्यवेक्षण में रहरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रामफल पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम पौरारा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में कार्यवाहक थानाध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक संदीप पंवार, उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल पारस मलिक, लाल सिंह तथा रिक्रूट कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply