अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

On: June 28, 2026 6:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा। जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में शनिवार देर रात चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुस गए और लाखों रुपये के जेवर, नकदी तथा सरसों के कट्टे चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य आंगन में सो रहे थे।

जानकारी के अनुसार, किसान जयपाल सिंह रविवार सुबह करीब पांच बजे जागे तो घर के कमरों की दीवारें टूटी हुई और सामान बिखरा पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर पता चला कि चोर पहले एक कमरे की दीवार काटकर अंदर घुसे और वहां रखा एक संदूक उठा ले गए। संदूक में नकदी, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, एक जोड़ी सोने के कुंडल और कपड़े रखे हुए थे।इसके बाद चोरों ने दूसरे कमरे की भी दीवार काटी और वहां रखे करीब चार कट्टे सरसों भी चोरी कर ले गए। बाद में संदूक घर से कुछ दूरी पर रास्ते में पड़ा मिला, लेकिन उसमें रखी नकदी और जेवर गायब थे।
घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

कुछ समय पहले भी गांव में उत्तम सिंह के घर चोरी का प्रयास हुआ था, लेकिन परिवार के जाग जाने पर चोर भाग निकले थे। लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों में भय का माहौल है और रात की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।पीड़ित किसान जयपाल सिंह ने रहरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक एसएसआई संदीप पवार ने बताया कि चोरी की सूचना और तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply