अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में जामा मस्जिद बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में सुनवाई टली, अब 17 दिसंबर को होगी अगली बहस..

On: December 10, 2024 1:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में जामा मस्जिद बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में सुनवाई टली, अब 17 दिसंबर को होगी अगली बहस..

बदायूं की जामा मस्जिद बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी है। जिला बार के अधिवक्ता के निधन के चलते अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसी के चलते सुनवाई टल गई। अब इस मामले की सुनवाई 17 दिसंबर को होगी। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी की तरफ से 30 नवंबर से बहस शुरू की गई थी।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने वर्ष 2022 में कोर्ट में वाद दायर किया था। उन्होंने वाद दायर कर दावा किया था कि नीलकंठ महादेव मंदिर को तोड़कर जामा मस्जिद को बनाया गया था। इसके बाद कोर्ट में सरकारी अधिवक्ता की तरफ से बहस पूरी हो चुकी है।

पुरात्व विभाग की रिपोर्ट भी आ चुकी है। 30 नवंबर से इंतजामिया कमेटी की तरफ से बहस शुरू की गई थी। तीन दिसंबर को सुनवाई हुई थी। उसके बाद अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 10 दिसंबर की तारीख तय की थी, लेकिन अधिवक्ता के निधन के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में सुनवाई 17 दिसंबर को होगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply

error: Content is protected !!