अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में मिर्च के खेत में महिला की हत्या,दुष्कर्म के बाद गला दबाकर मार डाला-पुलिस जांच में जुटी..

On: December 9, 2024 2:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में मिर्च के खेत में महिला की हत्या,दुष्कर्म के बाद गला दबाकर मार डाला-पुलिस जांच में जुटी..

खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका
बदायूं।मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नगला भिंड के जंगल में अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव खेत में पड़ा मिला। खेत स्वामी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। शक है कि दुष्कर्म के बाद महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। हालांकि महिला के शरीर पर चोट के जाहिरा निशान नहीं हैं।
गांव नगला भिंड निवासी हरी सिंह रविवार सुबह खेत पर गए तो मिर्च के खेत में एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा देखा। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सहसवान सीओ कर्मवीर सिंह और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर महिला के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, जो खबर भेजे जाने तक नहीं हो सकी।

आशंका जताई जा रही है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फिलहाल पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

खेत में ही की गई महिला की हत्या:-घटनास्थल को देखकर ऐसा लग रहा है कि जिस मिर्च के खेत में महिला का शव मिला है वहीं पर महिला के साथ दुष्कर्म और बाद में हत्या की गई है। महिला के हाथ में मिट्टी लगी है।ऐसा प्रतीत हो रहा है कि घटना के समय महिला ने हाथ जमीन पर मारे होंगे, जिस कारण वहां हल्का गड्ढा हो गया है। महिला के हाथ पर मिट्टी भी लगी हुई है।

दूसरे जिले की भी हो सकती है महिला:-पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि महिला दूसरे जिले की भी हो सकती है। क्योंकि जिले के किसी भी थाने में किसी महिला की गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई है। अगर वह आसपास की होती तो परिजन पुलिस तक जरूर पहुंचते। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि महिला दूसरे जनपद की है और शव यहां लाकर फेंका गया है।
सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।महिला की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा। अभी शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!