अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़: पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचा, कब्जे से बरामद हुईं चोरी की दस बाइक

On: July 11, 2026 7:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़: पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचा, कब्जे से बरामद हुईं चोरी की दस बाइक

इस्लामनगर।पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की तीन बाइकों के साथ अंतरजनपदीय तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर एक खंडहर से सात और मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों वाहन चोरों को कोर्ट में पेश किया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि इस्लामनगर के इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह बदायूं-संभल जिले के बॉर्डर पर अल्लैहपुर गांव से आगे बृहस्पतिवार रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान तीन बाइकों पर आते तीन युवक दिखे।सीओ ने बताया कि पुलिस ने रोका तो वह बाइक छोड़कर भागने लगे।पुलिस ने कुछ दूरी पर तीनों को दबोच लिया। पकड़े गए तीनों युवक बाइकों से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके।

सीओ ने बताया कि थाने पर लाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो तीनों ने अपने नाम फूल सिंह निवासी स्योहारा जुनावाई, मनवीर निवासी गांव पानीवाल रजपुरा और आदित्य निवासी मऊ कठेर बहजोई, जिला संभल बताया।पूछताछ में तीनों ने पुलिस के साथ गोशाला के खंडहर से सात अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद कराईं।पुलिस ने सभी 10 मोटर साइकिलें चोरी की बताई हैं।तीनों आरोपी मोटरसाइकिलों की चोरी कर उन्हें जगह-जगह बेचा करते थे।तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply