शादी से पहले दूल्हे की खुली पोल, सच्चाई जानकर दुल्हन हुई बेहोश, पिता की बिगड़ी तबीयत
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को वधू पक्ष की खुशियां उस समय गम में बदल गईं,जब उन्हें दूल्हे के पहले से शादीशुदा होने की बात पता चली।बताया जाता है कि दूल्हे की प्रेमिका ने फोन कर वधू पक्ष को दूल्हे के कोर्ट मैरिज करने की बात बताई थी। बरात न पहुंचने से दुल्हन बेसुध हो गई,वहीं उसके पिता की तबीयत भी बिगड़ गई।
गांव परमानंदपुर निवासी युवती का विवाह बरेली जिले की आंवला तहसील के गांव तिगाई दन्तनगर निवासी एक युवक से तय हुआ था।शनिवार को बरात आनी थी।वधू पक्ष ने स्वागत की सभी तैयारियां कर रखी थीं।गांव के 600 लोगों को दावत का न्योता भी दिया गया था।सभी तैयारियां ठीक चल रही थीं।रात करीब नौ बजे तक जब बरात नहीं पहुंची तो वधू पक्ष ने वर पक्ष से फोन पर देर होने का कारण पूछा।वधू के रिश्तेदारों के मुताबिक,वर पक्ष ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।इससे सभी की चिंता बढ़ गई।
युवती बोली- वह मेरा पति:-बताते हैं कि इसी दौरान एक युवती ने वधू पक्ष के लोगों को फोन कर दावा किया कि जिस दूल्हे से तुम्हारी बेटी का शादी होने जा रही है,वह पहले से ही मेरा पति है।हम दोनों ने कोर्ट मैरिज की हुई है।बताते हैं कि उसी युवती ने वर पक्ष को दूसरी शादी करने जाने पर पुलिस कार्रवाई करने की धमकी दी थी,जिसके कारण वर पक्ष ने शादी करने का इरादा छोड़ दिया।
उधर,बेटी की शादी टूटने की खबर से पिता की तबीयत बिगड़ गई,वहीं दुल्हन भी बेसुध हो गई।पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है,लेकिन अभी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की गई है।तहरीर प्राप्त होते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

