अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘प्लान और रेकी कर की गई हत्या’, PA की हत्या पर बोले शुभेंदु अधिकारी

On: May 7, 2026 8:55 AM
Follow Us:
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी जीत के बीच एक सनसनीखेज वारदात हुई है. बता दें कि इस घटना में संभावित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या कर दी गई. फिलहाल अभी तक घटना में शामिल एक भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है. इस मामले पर शुभेंदु अधिकारी का भी बयान सामने आया है. उनका कहना है कि यह हत्या पहले से प्लान करके की गई है.

इस बीच मिली जानकारी के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी मध्यमग्राम अस्पताल पहुंचे हैं. इस दौरान उनके साथ सुकांत मजूमदार, अर्जुन सिंह, पीयूष कानोड़िया सहित कई नेता मौजूद हैं.

रेकी कर की गई हत्या- शुभेंदु अधिकारी
पत्रकारों से बातचीत में अधिकारी ने बताया है कि पुलिस को जांच में सबूत मिल गए हैं. उन्होंने कहा, ‘यह एक पूर्व नियोजित हत्या है और डीजीपी ने भी यही कहा है. 2-3 दिनों तक रेकी की गई और हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हम दुखी हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं. दिल्ली के हमारे पूरे नेतृत्व ने इस बारे में जानकारी ली है. केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मृतक के परिवार और पुलिस से बात की है. कई नेता और चुने हुए विधायक अपने क्षेत्रों से यहां आए हैं. पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और वे जांच करेंगे.’

बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना उत्तरी 24 परगना जिले में मध्यमग्राम क्षेत्र के दोहरिया में हुई, जहां शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ पर हमला किया गया. बाइक पर सवार लोगों ने उन्हें करीब से गोली मार दी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने रथ की कार का पीछा किया, उसे रोका और उन पर गोली चला दी. हमला करने के तुरंत बाद हमलावर मौके से भाग निकले. रथ ड्राइवर के बगल में आगे की सीट पर बैठे थे.

ड्राइवर को भी लगी गोली
बता दें कि इस घटना में रथ के ड्राइवर को भी गोली लगी और उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. स्थानीय समाचार चैनलों के अनुसार, गोलीबारी में रथ गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया, ‘पीड़ित को मृत अवस्था में लाया गया था. छाती पर कई गोलियां लगी थीं, एक गोली उनके पेट में भी लगी थी.’

हमलावर ने गाड़ी रोक कर चलाई गोली- चश्मदीद
एएनआई से बातचीत में चश्मदीद ने कहा, ‘उनकी (चंद्रा) कार मुझसे आगे निकली और अचानक आगे जाकर रुक गई. इतने में एक बाइक सवार आया और गाड़ी के लेफ्ट साइड गोलीबारी करने लगा. देखने में वह व्यक्ति एक्सपर्ट लग रहा था. इसके बाद वह तुरंत घटनास्थल से भाग गया. ऐसा लग रहा था कि यह पहले से प्लान किया गया था. पॉइंट ब्लैंक से गोलियां मारी गईं. मैंने 2 राउंड की आवाज सुनी. यह घटना रात 10.30से 11 बजे के बीच हुई है. घटना अस्पताल से 200-300 मीटर दूर हुई. जनता पीड़ित को अस्पताल लेकर आई और ड्राइवर को भी गोली लगी है.’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply