उत्तर प्रदेश

UP news:बिजली के बकाया बिल पर नलकूप का कनेक्शन नहीं कटेगा इन किसानों का होगा कर्ज माफ

 

 कृषि मंत्री ने कहा कि बकाए बिजली बिल में यूपी के किसानों को अब जेल नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि नलकूप का बकाया होने के बाद भी उसका बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। 50 फीसदी अनुदान पर किसानों को बिजली मुहैया कराई जा रही है।

 प्रदेश सरकार 19 जिलों के 33000 किसानों का 190 करोड़ रुपए कर्ज माफ किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने बताया कि 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद कैबिनेट में किसानों की कर्जमाफी का निर्णय लिया गया था। इसके तहत लाखों किसानों के कर्ज माफ हुए थे। उस दौरान किन्ही कारणों से छूट गए 33408 किसानों के भी 190 करोड़ रुपए का कर्जमाफ किया जाएगा। सरकार ने इस बारे में गजट जारी कर दिया है।

 

आने वाले दिनों में मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सबसे अधिक दरों पर तय किया जा रहा है। मकर संक्रांति के बाद इसकी नीति तैयार की जाएगी।

 

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखरेख में देश ओर प्रदेश का किसान उन्नत हो रहा है। आजादी के बाद पहली बार तीन गुना ज्यादा अनाज खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

AMAN KUMAR SIDDHU

Aman Kumar Siddhu Author at Samar India Media Group From Uttar Pradesh. Can be Reached at samarindia22@gmail.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 2 =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper