अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद अवैध ‘पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर’ सील, संचालकों पर एफआईआर की तैयारी

On: August 30, 2026 6:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद अवैध ‘पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर’ सील, संचालकों पर एफआईआर की तैयारी

सहसवान।हरदत्तपुर रोड स्थित अवैध एवं अपंजीकृत “पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर” में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मृत्यु की गंभीर घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूँ द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद आज रविवार को इस अवैध अस्पताल को सील कर दिया गया।

नहीं मिले वैध दस्तावेज:-मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज तहसीलदार सहसवान एवं चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान की संयुक्त टीम द्वारा उक्त चिकित्सीय प्रतिष्ठान का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया।इस कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक टीम में मुख्य रूप से चिकित्सा अधीक्षक डॉ.प्रशांत त्यागी,अशफाक अली,दीपक शंखधार एवं सलीम उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालक मौके पर कोई भी वैध पंजीकरण व आवश्यक मानक अभिलेख प्रस्तुत करने में पूरी तरह नाकाम रहे।इसके बाद विभागीय निर्देशों का पालन करते हुए नियमानुसार वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराते हुए अस्पताल परिसर को पूरी तरह सील कर मुख्य द्वारों पर ताला लगा दिया गया।

अस्पताल संचालक निहाल और सायमा के खिलाफ तहरीर:-अवैध रूप से अस्पताल संचालित करने तथा इलाज में घोर लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा की जान जाने के इस गंभीर मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। चिकित्सा अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक,कोतवाली सहसवान को लिखित पत्र प्रेषित किया गया है।इसमें अस्पताल संचालक जिसमें हाल एवं महिला संचालक/प्रबंधक सायमा के विरुद्ध सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने की संस्तुति की गई है।इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अवैध और मानकों के विपरीत चल रहे निजी अस्पतालों और क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply