अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

डॉ. मसूद ने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी

On: August 30, 2026 7:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा (ग्राम ढक्का) आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मसूद का चौधरी शाहनवाज के आवास पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चा हुई और पार्टी संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. मसूद ने कहा कि आज के समय में समाज के सभी वर्गों को अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ऐसे नेता हैं, जो मुस्लिम समाज के साथ-साथ हर समाज और वंचित वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करना है। डॉ. मसूद ने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से संगठन को मजबूत करने, लोगों से जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के बीच उसकी सक्रियता से होती है। उन्होंने विशेष रूप से मुस्लिम समाज से आजाद समाज पार्टी से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज को अपनी राजनीतिक भागीदारी मजबूत करनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भी देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान शाहरोज इकबाल, हाफिज मंज़र, हाफिज कदीर, महमूद, औरंगजेब, तहसीन, यासीन, कलीम, नेता जी अजीम, आसिफ, तंज़ीम सहित बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply