अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कोर्ट में पेशी के दौरान लड़की से हैवानियत के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़

On: September 23, 2026 7:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जमुई: कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्य अभियुक्त हरेराम को अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़, कैमरे में कैद हुई तस्वीर, अधिवक्ता ने कहा घटना को लेकर आक्रोश था इसलिए मारा थप्पड़। इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में देख सकते हैं कि छात्रा के साथ बदसलूकी करने का आरोपी हरेराम यादव जैसे ही कोर्ट से बाहर निकल रहा था, उसी दौरान वकील आकाश पांडे उसके पास पहुंचा और अचानक उसे थप्पड़ जड़ दिया. घटना के दौरान मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

बीते 19 सितंबर को बिहार के जमुई में एक नाबालिग छात्रा से बदसलूकी की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी ट्रैक्टर चालक हैं और बालू ढोने का काम करते थे। साथ ही कहा जा रहा है कि दोनों शराब तस्करी में भी लिप्त थे। दोनों जमुई सदर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस एनकाउंटर के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगने और हरेराम यादव के पकड़े जाने की जानकारी सामने आई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply