रांची ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – दिल्ली दूरदर्शन के ओ. टी. टी.प्लेटफ़ॉर्म के लिए सुधा सिने मूवीज़ की प्रस्तुति में बनने जा रही वेब सीरीज़ ‘इंसानियत के दुश्मन’ का भव्य मुहूर्त समारोह रांची में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ उपस्थित रहे, जिन्होंने विधिवत क्लैप देकर वेब सीरीज़ के निर्माण का शुभारंभ किया।इस अवसर पर वेब सीरीज़ के लेखक एवं निर्देशक प्रभात राज और निर्माता शबनम राज सहित यूनिट के प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।
समारोह के दौरान वेब सीरीज़ की कुछ झलकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि संजय सेठ जी ने इस तरह के प्रोजेक्ट के निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड में वेब सीरीज़ के निर्माण से राज्य की कला एवं मनोरंजन जगत को नई पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।समारोह में अभिनेत्री श्रीदीपा डे की विशेष उपस्थिति रही। वह इस वेब सीरीज़ में ‘राधा जी’ की अहम भूमिका निभा रही हैं।
इस महत्वपूर्ण किरदार के लिए उन्होंने निर्देशक एवं लेखक प्रभात राज जी और निर्माता शबनम राज जी का आभार व्यक्त किया तथा पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। इंसानियत के दुश्मन’ एक सामाजिक सरोकार से जुड़ी वेब सीरीज़ है, जिसका निर्माण दिल्ली दूरदर्शन ओ. टी. टी.के लिए सुधा सिने मूवीज़ द्वारा किया जा रहा है।

