अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हिंदी फिल्म जगत के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता का निधन

On: October 31, 2026 7:10 PM
Follow Us:
संजय गुप्ता
---Advertisement---

बॉलीवुड जगत से एक बेहद दुखभरी खबर आई है. हिंदी फिल्म जगत के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि 59 साल के संजय गुप्ता अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे, जिस वजह से उनकी मौत हो गई है. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है. सभी उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं.

बता दें, फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता ने ‘कांटे’, ‘काबिल’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था. इसके बाद वे काफी मशहूर हो गए थे. न्यूज एजेंसी IANS के करीबी सूत्रों के अनुसार, रात के समय बाथरूम में फिसलने और सिर पर चोट लगने के चलते 30 अक्टूबर को फिल्म निर्माता का निधन हो गया.

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने संजय गुप्ता के निधन की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लिखा कि यह वाकई चौंकाने वाला और दुखद है. अभी खबर मिली है कि हमारे प्यारे दोस्त और बेहतरीन निर्देशक संजय गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे. घर पर सिर में चोट लगने की वजह से उनका निधन हो गया. एक और बेहतरीन प्रतिभा बहुत जल्दी चली गई. वे एक शानदार कहानीकार, जिंदादिल इंसान और सिनेमा के प्रति बेहद उत्साही फिल्म निर्माता थे. हमारी इंडस्ट्री के लिए यह एक बहुत बड़ी क्षति है. दोस्त, तुम्हारी बहुत याद आएगी. उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति. उनके अंतिम संस्कार की जानकारी जल्द ही दी जाएगी.

Bollybood News Hindi:फिल्म अभिनेता बृजेश त्रिपाठी का दिल का दौरा पड़ने से मुम्बई में निधन

संजय गुप्ता ने 1994 में फिल्म ‘आतिश: फील द फायर’ के साथ सिनेमा की दुनिया में कदम रखा, जिसमें आदित्य पंचोली और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में थे. इसके बाद उन्होंने ‘राम शास्त्र’, ‘खौफ’ और ‘जंग’ जैसी फिल्मों का निर्देशन और लेखन किया. साल 2001 में लॉस एंजिल्स में ‘कांटे’ की शूटिंग के दौरान, 9/11 हमले की घटनाओं की वजह से फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग को उन जगहों से हटाकर दूसरी जगह करना पड़ा, जिन्हें उस समय संवेदनशील माना जाता था.

अपने कई दशकों के करियर में, गुप्ता ने अभिनेता संजय दत्त के साथ ‘कांटे’, ‘मुसाफिर’, ‘जिंदा’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी कई फिल्मों में काम किया. ‘जिंदा’ फिल्म, दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओल्डबॉय’ का अनौपचारिक रीमेक थी. उन्होंने ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ और ‘दस कहानियां’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया. इसके अलावा, उन्होंने ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ की प्रीक्वल फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ का निर्देशन किया और उसे को-प्रोड्यूस भी किया. उनके हालिया कामों में ‘द मिरांडा ब्रदर्स’ शामिल है, जो 2025 में रिलीज हुई थी.

संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित और निर्मित इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मीज़ान जाफरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक ऐसे अनाथ बच्चे की है जिसे कचरे के ढेर से बचाया जाता है और वह अपने बड़े भाई के प्रति पूरी तरह समर्पित हो जाता है. दोनों आगे चलकर स्टार फुटबॉलर बनते हैं, लेकिन फिर उनकी मां की संदिग्ध मौत हो जाती है, जिससे उनके बीच दूरियां आने का खतरा पैदा हो जाता है

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ramayana Movie: पाकिस्तान में भी छाया रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का जादू, कराची के मंदिर में लगा पोस्टर, पाकिस्तानी हिंदुओं ने लगाए ‘जय श्रीराम’ के नारे

नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में इंडस्ट्री

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ने 2 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, वर्ल्डवाइड कमाई 177 करोड़ के पार

कायम ‘शहंशाह’ का जलवा, ताबड़तोड़ कमाई से अमिताभ बच्चन की संपत्ति में 145% करोड़ का इजाफा, जानें कितनी है नेटवर्थ

आत्महत्या के लिए विवश करने वाले अभियुक्त को एक माह बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

‘हनुमान अंश’ की अपार सफलता के बाद अब गोस्वामी तुलसीदास पर बनेगी फिल्म ‘राम बोला’

Leave a Reply