Sahaswan Crime: पत्रकार को गाली देने बाले गालीबाज प्रधान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने शान्ति में किया चालान
सहसवान।थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम सोनबूढ़ी निवासी पत्रकार संदप्रकाश पुत्र तेजपाल को ग्राम प्रधान बैरपुर मानपुर निवासी मुमताज अली पुत्र मुंशी ने गौशाला के संचालन की शिकायत करने पर पत्रकार को मोबाइल पर गाली-गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी।जिससे भयभीत पत्रकार ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए थाना कोतवाली सहसवान पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया पुलिस ने ग्राम प्रधान मुमताज अली पुत्र मुंशी के विरुद्ध धारा 170,126,135, बीएनएस में मामला दर्ज कर लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम प्रधान मुमताज अली दोपहर 1:00 बजे के लगभग थाना कोतवाली के सामने से बेखौफ होकर गुजर रहा था कि जैसे ही थाना कोतवाली पुलिस को उसके घूमने की खबर मिली पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया।तथा मुमताज अली को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया जहां उसे दो लाख रूपये के मुचलके पर रिहा कर दिया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

