Sahaswan News: खंड विकास अधिकारी सहसवान सतीश कुमार सैनी कार्य मुक्त, नवागंतुक खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार यादव ने संभाला कार्यभार
सहसवान। काफी समय से विकासखंड कार्यालय सहसवान पर जमे पड़े खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सैनी को जिला अधिकारी ने कार्य मुक्त करते हुए नवागंतुक खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार यादव को सहसवान खंड विकास अधिकारी पद पर तैनात करते हुए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए।
नवागंतुक खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार यादव ने विकास खंड कार्यालय सहसवान पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया तथा अधीनस्थों से परिचय हासिल किया तत्पश्चात वह जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए रवाना हो गए।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

