अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Ramayana Movie: पाकिस्तान में भी छाया रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का जादू, कराची के मंदिर में लगा पोस्टर, पाकिस्तानी हिंदुओं ने लगाए ‘जय श्रीराम’ के नारे

On: October 30, 2026 7:10 PM
Follow Us:
Ramayana Movie: पाकिस्तान में भी छाया रणबीर कपूर की 'रामायण' का जादू
---Advertisement---

Ramayana Movie : बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भारत ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की इस फिल्म का इंतजार दुनियाभर के दर्शक कर रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान के कराची शहर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी हिंदू समुदाय के लोग फिल्म ‘रामायण’ का जश्न मनाते और फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।

कराची के मंदिर में लगाया गया रामायण फिल्म का पोस्टर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, कराची के एक मंदिर में फिल्म ‘रामायण’ का पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं।

वीडियो में पाकिस्तानी हिंदू समुदाय के कई लोग फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों ने रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और निर्देशक नितेश तिवारी को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मंदिर परिसर में जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए। कुछ लोगों ने तो फिल्म की सफलता की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि ‘रामायण’ को अगले साल ऑस्कर पुरस्कार भी मिल सकता है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कराची के यूट्यूबर द्वारा साझा किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। खास बात यह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित इस फिल्म को लेकर पाकिस्तान के हिंदू समुदाय में उत्साह दिखाई दे रहा है।

क्या पाकिस्तान में रिलीज हो पाएगी रणबीर कपूर की रामायण?

फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि क्या इसे पाकिस्तान में रिलीज किया जाएगा? भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक एवं सैन्य तनाव के चलते पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की रिलीज पर प्रतिबंध की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर कपूर और यश की यह बड़ी फिल्म पाकिस्तान के सिनेमाघरों तक पहुंच पाती है या नहीं।

लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद फिल्म को मिले सकारात्मक रिव्यू

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में फिल्म ‘रामायण’ का लॉस एंजिल्स में ग्रैंड प्रीमियर आयोजित किया गया था। इसके बाद फिल्म देखने वाले दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। शुरुआती प्रतिक्रियाओं में फिल्म के भव्य स्तर, शानदार विजुअल इफेक्ट्स, भावनात्मक दृश्यों और कलाकारों के अभिनय की तारीफ की गई है।

बॉक्स ऑफिस को लेकर भी फिल्म से बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में करीब 200 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है। हालांकि, यह अनुमान है, वास्तविक कमाई रिलीज के बाद ही स्पष्ट होगी।

Bhojpuri movie-5 भाषाओ में रिलीज होंगी भोजपुरी फ़िल्म प्यार में गुमराह

 

दो भागों में रिलीज होगी Ramayana Movie

निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को दो भागों में बनाने की योजना है। पहले भाग की रिलीज डेट 5 नवंबर 2026 बताई गई है, जबकि दूसरे भाग को दिवाली 2027 पर रिलीज करने की योजना की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, दूसरे भाग की रिलीज को 2028 तक टालने की चर्चाएं भी हैं। इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

रामायण में नजर आएंगे बॉलीवुड के कई बड़े सितारे

नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं।

इसके अलावा फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय और अनुपम खेर जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म के भव्य निर्माण, दमदार स्टारकास्ट और पौराणिक कहानी को देखते हुए दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्सुकता है। अब देखना होगा कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड बनाती है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply