अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मासिक समीक्षा बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

On: August 30, 2026 7:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा (हसनपुर):- राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई परिषद की मासिक समीक्षा बैठक रविवार को परिषद के राष्ट्रीय सचिव अरुण कुमार त्यागी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष यदुवंशी दीनदयाल यादव एडवोकेट द्वारा की गई, जबकि संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता टेकचंद सिंह एडवोकेट ने किया।

बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान अतुल गर्ग को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अली अहमद सैफी को प्रदेश संरक्षक, उत्तर प्रदेश, विजय पारछा को प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश तथा अनीता देवी को नगर अध्यक्ष, मंडी धनौरा मनोनीत किया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए मानवाधिकारों और सूचना के अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। बैठक में हसनपुर नगर पालिका परिषद से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

परिषद के पदाधिकारियों ने नगर क्षेत्र में भारी वृद्धि/बढ़े हुए कर एवं अन्य समस्याओं को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा आरटीआई के माध्यम से मांगी गई सूचनाओं का समय पर जवाब नहीं दिया जाना गंभीर विषय है।

परिषद ने आरटीआई आवेदनों का जवाब नहीं देने तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के रवैये को लेकर नाराजगी जताई। पदाधिकारियों ने कहा कि सूचना का अधिकार नागरिकों को पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए आरटीआई के तहत मांगी गई सूचनाओं का नियमानुसार समय पर निस्तारण किया जाना चाहिए। बैठक में परिषद ने संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

पदाधिकारियों ने कहा कि आम जनता की समस्याओं और मानवाधिकारों से जुड़े मामलों को लेकर परिषद लगातार आवाज उठाती रहेगी तथा जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायत और ज्ञापन के माध्यम से कार्रवाई की मांग की जाएगी। बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को आरटीआई और मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया गया। बैठक में विनीत कुमार, राधा अग्रवाल,जावेद चौधरी,अजय कुमार त्यागी,मनोज गोयल,मोहित त्यागी,राहुल पारछा,अवधेश कुमार,पूरन सिंह राणा,प्रवीण कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply