अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News-प्रेमी संग कमरे में पकड़ी गई पत्नी फिर पति से बदला लेने के लिये रची खौफनाक वारदात

On: August 30, 2026 11:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---

UP News- सोनभद्र। जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पति ने महिला को उसके प्रेमी के साथ घर में देख लिया था, जिसके बाद विवाद हो गया। इस विवाद में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने इस घटना को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की। प्रेमी ने अपने दो अन्य साथियों की मदद से शव को सड़क किनारे लिटा दिया और उसे दुर्घटना का रूप दे दिया। हालांकि पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करते हुए घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सड़क किनारे मिला था शव दरअसल, 23 अगस्त को थाना शक्तिनगर क्षेत्र के बीना स्टेडियम के पास रमाशंकर मिश्रा का शव सड़क किनारे मिला। वह एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत थे। शुरुआत में घटना सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही थी, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध पाए जाने के बाद शक्तिनगर पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल की परिस्थितियों, तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल, लोकेशन एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का गहन परीक्षण करते हुए घटना की प्रत्येक कड़ी को जोड़ा।

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा का विकास चौहान के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 22 अगस्त को मृतक ने अपनी पत्नी प्रियंका मिश्रा और विकास चौहान को घर पर देख लिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान प्रियंका मिश्रा और विकास चौहान ने रमाशंकर मिश्रा का गला दबाया और फर्श पर सिर पटककर उसे घायल कर दिया। बात में उसकी मौत हो गई। इसके बाद इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए विकास चौहान ने अपने सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता की मदद से शव को चादर एवं गमछे में लपेटकर सड़क किनारे ले जाकर लिटा दिया। फिलहाल थाना शक्तिनगर पुलिस ने घटना में संलिप्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply