किसानों को फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए जन सेवा केंद्र और लेखपाल कर रहे परेशान
समर इंडिया हसनपुर खरीफ की फसल की बुवाई शुरू हो चुकी है और पिछली फसल के लिए किसान को यूरिया की अति आवश्यकता है जबकि सरकार द्वारा 1 मई से उन किसानों को उर्वरक का वितरण किया जाएगा जिनके पास Farmer registry बनी हुई होगी जबकि फार्म रजिस्ट्री अभियान चलाकर बनाई जा रही थी लेखपालों को भी आदेश दिया गया था
कि कोई किसान बिना फार्मर रजिस्ट्री के न रह जाए लेकिन लेखपालों ने भी लापरवाही करते हुए किसने की फार्म रजिस्ट्री बनवाने में पूरी मदद नहीं की किसानों को मजबूरन जन सेवा केंदो पर फार्म रजिस्ट्री बनवाने के लिए जाना पड़ा कुछ जन सेवा केदो पर किसानों को परेशान करने का मामला प्रकाश में आया हैजो किसान बिना पढ़े लिखे है वह बेचारे कहां जाए
Farmer Registry 2026: किसान भाई ध्यान दें: बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगी सम्मान निधि और खाद! पूरी जानकारी यहाँ।
पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा के तहसील हसनपुर के ग्राम पंचायत गारवपुर का है जब लेखपाल ने फार्म रजिस्ट्री बनाकर नहीं दी तो यही के निवासी किसान जबर सिंह पुत्र अमर सिंह जब अपने फार्मर रजिस्ट्री के लिए बस स्टैंड गारवपुर पर फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए गए तो जन सेवा केंद्र संचालक ने सिर्फ एक ही गांव की जमीन का रकवा चढाकर फॉर्म रजिस्ट्री बना कर दे दी जब उसे अन्य गांव की जमीन चढाने के लिए बोला गया तो उसने साफ इनकार कर दिया कि ऊपर से मेरे पास आदेश आया है कि मैं सिर्फ एक ही गांव की जमीन चढ़ा कर दूगा ।
>जब इस संबंध में समर इंडिया ने कृषि विभाग से जानकारी की तो कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि एक किसान की एक गांव की जमीन चढ़ाई जाए उन्होंने बताया कि किसान की कितने ही गांव में जमीन है वह सारी जमीन एक ही फॉर्म रजिस्ट्री पर चढ़ा दी जाए
जन सेवा केंद्र संचालक का उद्देश्य बिना पढ़े-लिखे किसान को बार-बार परेशान करके ज्यादा पैसा एठना है

