Amroha दिनांक 9 अप्रैल 2026 को जोया ब्लॉक के गांव कालाखेड़ा राजकीय कृषि बीज संवर्धन फार्म पर इफको द्वारा किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें इफको क्षेत्राधिकारी अमरोहा श्री प्रवीन सिंह जी, इफको उप महाप्रबंधक श्री ब्रजवीर सिंह , कृषि उप निदेशक डॉ रामप्रवेश यादव जी और इफको एम सी से प्रेम सिंह जी कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ सतपाल सिंह जी का रहना हुआ
इफको क्षेत्राधिकारी प्रवीन जी द्वारा गन्ना किसानों को आज की स्थिति बताते हुए रासायनिक उर्वरक का प्रयोग कम करके नैनो उर्वरको नैनो यूरिया नैनो डीएपी सागरिका नैनो जिंक नैनो कॉपर और अन्य उत्पादों के बारे में किसानों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और आने वाली फसल जैसे गन्ना को 10ml/litre नैनो डीएपी से गन्ने के सेट्स (बीज) को उपचारित करें और उसके 50 से 60 दिन बाद नैनो डीएपी का 4 ml/lit. नैनो यूरिया के साथ स्प्रे करें जिससे आपकी फसल का बढ़वार अच्छा और उत्पादन अधिक रहेगा दानेदार उर्वरकों से होने वाले नुकसान को बताते हुए नैनो उत्पादों की फायदे एवं विधि बताई साथ ही NPK कंसोर्टिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं इफको के सभी उत्पादों को विस्तार से बताया वही उपमहाप्रबंध ब्रजवीर जी द्वारा दानेदार सागरिका और तरल सागरिका की प्रयोगविधि बताते हुए किसानों को समझाया जिससे मार्केट में जाईम के नाम पर अन्य उत्पाद न खरीदकर विश्व की सबसे बड़ी सहकारिता संस्था इफको का उत्पाद सागरिका का ठीक ढंग से इस्तेमाल किया जाए
Amroha News-बेमौसम बारिश से खराब हुई है रबी की फसल? तो मुआवजे के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
जो कि किसानों के बीच सबसे ज्यादा पसंदीदा एवं सस्ता उत्पाद बना हुआ और बताया कि सागरिका पूरी तरह से ऑर्गेनिक उत्पाद हैं इसे आप जैविक खेती में भी इस्तेमाल कर सकते हैं साथ ही 4 प्रतिशत नैनो यूरिया ओर 20 प्रतिशत नैनो यूरिया का सारा गणित विस्तार से समझाया और नैनो उर्वरकों को प्रयोग विधि बताते हुए विस्तार से जानकारी दी साथ ही उप कृषि निदेशक अमरोहा डॉ रामप्रवेश यादव जी ने कृषि विभाग की योजना पर दी जाने वाली छूट के बारे में बताया किसानों से जैविक खेती ओर रासायनिक उर्वरकों का संतुलित मात्रा में प्रयोग करने का आग्रह किया साथ ही उन्होंने मछलीपालन , सीप पालन मोती की खेती और नवयुवकों को पारंपरिक खेती से हटकर नई नई खेती और सब्जियों की खेती का आग्रह किया उन्होंने बताया

कि इफको के नवीनतम उत्पादों नैनो उर्वरकों का अपनी खेती में ठीक ढंग से प्रयोग करे कृषि विज्ञान केंद्र गजरौला से आए डॉ सतपाल सिंह जी ने किसानों से उर्वरकों का संतुलित मात्रा में प्रयोग करने के लिए आग्रह के साथ सूक्ष्म पोषक तत्वों का प्रयोग करने पर जोर दिया साथ ही यह भी बताया कि खेत में सूक्ष्म जीवो की मात्रा बढ़ाना अति आवश्यक है जिसके लिए किसान जीवामृत बीजामृत तथा घनजीवामृत का प्रयोग करे साथ ही उन्होंने कृषि में रसायन के प्रयोग को कम करते हुए जैव उर्वरकों के प्रयोग के अधिक बल देने के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित किया साथ ही गन्ने के लाल सड़न रोग के उपचार के लिए जैविक नियंत्रक ट्राईकोडर्मा का प्रयोग करने के लिए किसानों से आग्रह किया इफको एम सी से प्रेम सिंह जी ने इफको के कृषि रसायनों के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी

कालाखेड़ा कृषि फार्म पर इफको प्रतिनिधि अवधेश गोस्वामी द्वारा गेहूं की फसल पर लगाया गया डेमो भी किसानों को दिखाया ओर बताया कि नैनो डीएपी ओर नैनो यूरिया के बल पर आप अच्छी फसल ले सकते हैं फार्म अधीक्षक श्री जितिन चौधरी के साथ यह ट्रायल इफको की तरफ से लगाया गया था जो कि आज सभी किसानों को दिखाया गया ओर किसानों ने डेमो प्लॉट देखते हुए नैनो उर्वरकों की प्रशंसा की
किसान दिवस के मौके पर फार्म अधीक्षक श्री जितिन चौधरी, इफको उपमहाप्रबंधक श्री ब्रजवीर सिंह जी, कृषि उप निदेशक डॉ रामप्रवेश यादव जी इफको क्षेत्राधिकारी अमरोहा श्री प्रवीन सिंह जी, कृषि विज्ञान केंद्र गजरौला से डॉ सतपाल सिंह जी इफको से अवधेश गोस्वामी मोहित जी दीपक जी एवं लगभग 80 किसान मौजूद रहे

