अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bus Accident : बड़ा सड़क हादसा, बस नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत

On: February 23, 2026 9:35 AM
Follow Us:
Bus Accident
---Advertisement---

Bus Accident: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पोखरा से काठमांडू जा रही यात्रियों से भरी बस त्रिशूली नदी में गिर गई है। हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है। वहीं 27 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें हादसास्थल से रेस्कयू करके अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों में 6 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

बस सड़क से 300 फीट नीचे नदी में गिरी
बता दें कि हादसा रात करीब एक बजे पृथ्वी हाईवे पर धादिंग के बेनिघाट रोरांग इलाके में हुआ। राहगीरों ने चीख पुकार सुनकर नीचे देखा तो सड़क से करीब 300 फीट नीचे नदी में गिरी हुई थी। राहगीरों ने ही हादसे की सूचना पुलिस को दी और बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने मौके पर आकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायलों में स्वि्जरलैंड और न्यूजीलैंड के टूरिस्ट भी शामिल हैं। मृतकों में विदेशी टूरिस्ट भी शामिल हैं। प्रमुख जिला अधिकारी सुवेदी ने हादसे की पुष्टि की।

टॉर्च की रोशनी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया
जिला अधिकारी ने बताया कि हादसा बेहद दुर्गम स्थान पर हुआ। घायलों को एक नाव में बैठाकर पहले एक किलोमीटर दूर ले जाया गया। वहां से सड़क तक पहुंचाकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्गम स्थान होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किल हुई। टॉर्च की रोशनी में बचाव दल बस तक पहुंचा और टॉर्च की रोशनी में ही घायलों का बचाव किया गया। 8 महिलाओं, 18 पुरुषों और एक बच्ची समेत करीब 27 लोगों को डैमेज बस से रेस्क्यू किया गया है।

पुलिस और सेना ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया
हादसास्थल पर नेपाल पुलिस, सेना और सशस्त्र प्रहरी बल की टीमों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सशस्त्र प्रहरी बल के विपदा प्रबंधन बेस आदमघाट से DSP सुनील गिरी ने रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व किया। ट्रैवल एजेंसी से यात्रियों की लिस्ट लेकर मौके पर ही उनकी पहचान करके पुष्टि की गई कि नदी के पानी में कोई लापता नहीं हुआ, जबकि किसी के लापता होने की स्थिति में विपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिक्षालय कुरिनटार से गोताखोरों की टीम भी बुलाई गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!