गोशालाओं में अनियमितताओं का आरोप, राष्ट्रीय बजरंग दल ने दिया धरना, 15 सूत्री ज्ञापन सौंपा
बदायूं। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ने आज सोमवार को गोशालाओं में पशुपालन विभाग की लापरवाही और अनियमितताओं के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।संगठन के प्रांत महामंत्री पंकज गुप्ता ने मुख्य विकास अधिकारी को संबोधित 15 सूत्री शिकायती पत्र डीसी एनआरएलएम रवि प्रकाश सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में सड़क पर घूम रहे गोवंशों को सुरक्षित कर हादसों को रोकने की मांग की गई।इसमें सभी गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने और सूखे भूसे के साथ हरा चारा व चोकर देने पर जोर दिया गया। पशु चिकित्सकों का नियमित भ्रमण सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। बजरंग दल ने आरोप लगाया कि गोवंशों को बिना टैगिंग के रखा जा रहा है।मृत्यु होने पर टैग निकालकर सरकारी धन का गबन किया जा रहा है।संगठन ने सभी गोवंशों की टैगिंग,मृत्यु रजिस्टर, दवा व उपचार रजिस्टर और आय-व्यय के रिकॉर्ड गोशाला पर रखने की मांग की।



