कैंटर की टक्कर से बाइक सवार रोशन जहां की मौत, पति अशफाक घायल
Hasanpur News समर इंडिया सवाददाता- जावेद चौधरी
हसनपुर:- मोहल्ला लाल मस्जिद के निवासी अशफाक अपनी 38 वर्षीय पत्नी रोशन जहां के साथ ससुराल रहरा जा रहे थे। रोशन जहां की बहन रेशमा का शुक्रवार को निकाह था
हाकमपुर गांव के पास,
हसनपुर-रहरा मार्ग पर पीछे से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
राहगीरो एवं एंबुलेंस की मदद द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। रोशन जहां को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन रोशन जहाँ को लेकर जा रहे थे, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। रोशन जहां तीन बच्चों को छोड़ गयीं, बेटा फैजान (20), बेटा नोमान (18) बेटा आयान (15), और बेटी निदा (13) हैं।
अशफाक को मामूली चोटें आईं। केंटर चालक मौके से रफुचककर हो गया।

आनन फानन में रहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर को कब्जे में ले लिया। थाना अध्यक्ष अमित कुमार तोमर ने बताया कि रोशन जहां के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

